जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी के पर्यटन स्थलों की पहचान बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइकिंग इवेंट राइडर्स इन द वाइल्ड- 2025 अंतर्गत बाइकर्स चंदेरी पहुंचे। उन्होंने कटी घाटी पर राइडिंग की। भ्रमण के दौरान बाइकर्स चंदेरी प्रांणपुर क्राफ्ट विलेज भी पहुंचे। इनमें 28 बाइकर्स थे जिनमें 2 महिलाएं शामिल थीं। बाइकर्स मंगलवार को चंदेरी रुके थे, जहां टेंट ईको सिटी में रुके, यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राइडर्स इन द वाइल्ड की शुरुआत 5 जनवरी को भोपाल से एमपीटी के होटल ‘विंड एंड वेव्स’ से शुरू हुई की गई। बाइक राइडर्स रैली का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। मध्यप्रदेश को कुछ समय पहले ही एडवेंचर टूरिज्म को लेकर बड़ा खिताब मिला है। अरुणाचल प्रदेश के एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ATOAI) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म स्टेट’ के रूप में सम्मानित किया गया था। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बाइक रैली के आयोजन का उद्देश्य वन्य-प्राणी, प्राकृतिक स्थल, कला-संस्कृति धरोहर के व्यापक प्रचार-प्रसार बढ़ावा देना है। इन जगहों पर राइडिंग कर पहुंचे कटी घाटी पर पहुंचे, जहां राइडिंग की। कटी घाटी पहाड़ को काटकर बनाई गई है। यह घाटी 1 मीटर ऊंची और 25 मीटर चौड़ा है। कटी घाटी पर स्त्री 1 और 2 फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए हैं। यह घाटी दशकों पहले मुगल शासक बाबर की सेना के द्वारा तैयार की गई थी। यह शहर फिल्म पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रांणपुर क्राफ्ट विलेज भी पहुंचे, यहां पर उन्होंने विलेज टूर एवं हैंडलूम कैफे पर विजिट किया। प्राणपुर को देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किया गया है। यहां बनुकरों के लगभग 243 घरों में हथकरघा बुनाई का कार्य किया जाता है। प्राणपुर में लगभग 550 हाथकरघों पर लगभग 900 बुनकर चन्देरी वस्त्रों की बुनाई करते हैं।


