पर्यटन विभाग की योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश:दीया कुमारी ने एडवेंचर पॉलिसी और फिल्म पॉलिसी पर भी की चर्चा

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को पर्यटन एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यों को गति देने और समयबद्धता से लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दीया कुमारी ने पर्यटन ऐप, पर्यटन केंद्र, बावरी रेस्टोरेशन, वार म्यूजियम, गोविन्द देवजी मंदिर विकास, शेखावाटी हवेलियां, रोप-वे, हो हो (होप ऑन-होप ऑफ), स्काई डाइविंग, खाटू श्यामजी, जयपुर में कॉन्सर्ट एरिया, मलासेरी, ट्राइबल सर्किट, आमेर विकास, जेकेके और शिल्पग्राम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एडवेंचर पॉलिसी और फिल्म पॉलिसी पर भी अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया और इन योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *