पर्यावरण संरक्षण:छह दोस्तों ने बनाया बर्तन बैंक, शादी- समारोह में निशुल्क मुहैया कराते हैं बर्तन

शादी-विवाह समारोह में डिस्पोज़ल आइटम/प्लास्टिक की कटोरी, गिलास, प्लेट एक बड़ा ख़र्चा और उससे भी ज़्यादा पर्यावरण के लिए समस्या बन रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए छह दोस्तों ने ब्रज बर्तन बैंक की शुरुआत की है, जो आयोजनों में निशुल्क बर्तन मुहैया कराता है, जिसमें थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच और नाश्ता प्लेट शामिल हैं। ब्रज बर्तन बैंक के पास फिलहाल स्टेनलेस स्टील के 250 सेट हैं, जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ की वरीयता से उपलब्ध कराया जाता है। इसका मकसद पर्यावरण को सुरक्षित करना है। इसकी शुरुआत रवि जिंदल के प्रयासों से हुई। रवि मूलतः नैनीताल (उत्तराखंड) के निवासी हैं। उत्तराखंड में पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता अधिक है। रवि जब भी विवाह समारोह में डिस्पोज़ल का ढेर देखते थे, तो उन्होंने अपने मित्रों के सहयोग से भरतपुर में बर्तन बैंक की शुरुआत की। संस्था की कोशिश आयोजनों में डिस्पोज़ल का समाधान करना है। डिस्पोज़ल में अधिकांश सामग्री प्लास्टिक की होती है, जो पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसके अलावा यह काफी खर्चीला भी है। शादियों में एक व्यक्ति के भोजन में औसतन 15 रुपए का डिस्पोज़ल उपयोग में आ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *