लुधियाना| खालसा कॉलेज फॉर वुमन में विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर प्रकृति उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। सोच संस्था, इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा वनस्पति और प्राणी विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित इस अवसर पर पंजाब की जैव विविधता को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी लगाई गई। चित्रकला, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने वन्यजीव हमारे ग्रह के रक्षक, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव बचाओ, भविष्य बचाओ जैसे विषयों पर अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्राकृतिक होली के माध्यम से हर्बल रंगों और फूलों से उत्सव मनाने का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।


