लुधियाना। तेज रफ्तार जीवनशैली में पूरे सप्ताह काम और जिम्मेदारियों के बीच लोग खुद के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। ऐसे में सेल्फ-केयर संडे रूटीन का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह केवल आराम करने का दिन नहीं, बल्कि शरीर और मन को दोबारा ऊर्जा देने का अवसर है। रविवार को कुछ घंटों के लिए मोबाइल और काम से दूरी बनाकर अपने लिए समय निकालना मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सेल्फ-केयर संडे केवल एक चलन नहीं, बल्कि संतुलित जीवनशैली की जरूरत बनता जा रहा है। सप्ताहभर की थकान को दूर कर नई ऊर्जा के साथ आने वाले दिनों की तैयारी करने का यह सरल तरीका है।


