पर्यावरण संरक्षण के बारे समझाया ताकि युवा पीढ़ी पौधरोपण करे

जालंधर| केएमवी में विश्व जैव विविधता दिवस को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। यह कार्यक्रम जूलॉजी और पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, इसमें अपने घर के बगीचे या गमलों में जीवन का पौधा, पेपर रीडिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल थीं। इन गतिविधियों का विषय प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास था। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम था जिसमें सभी विभाग के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के दौरान छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों जैसे कि प्रजातियों की रक्षा, पौधों को बचाना, प्रकृति को संरक्षित करना, तथा नष्ट, क्षतिग्रस्त या बिगड़े हुए पारिस्थितिक तंत्रों एवं आवासों को मानव हस्तक्षेप और क्रियाशीलता द्वारा पुर्नस्थापित करने पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि केएमवी हमेशा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देता है ताकि युवा पीढ़ी इसकी जिम्मेदारी को समझ सके। मैडम प्राचार्या ने डॉ मधुमीत, डॉ अर्चना सैनी और आनंद प्रभा भी मौजूद रही। एक्टीविटीज में हिस्सा लेने वाली छात्राएं प्रिंसिपल द्विवेदी व अन्य के साथ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *