स्पैलिंग और उच्चारण की जानकारी दी

जालंधर| एचएमवी के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल द्वारा फैकल्टी लेक्चर सीरीज के अन्तर्गत अंग्रेजी उच्चारण विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह लेक्चर पीजी विभाग अंग्रेजी के सहयोग से आयोजित किया गया सहायक प्रो. नीरज अग्रवाल रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित थे। नीरज अग्रवाल ने भाषा के चारों क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिसमें स्पैलिंग, शब्दावली, उच्चारण व व्याकरण शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश, अमेरिकन व इंडियन अंग्रेजी पर बात की। उन्होंने अंग्रेजी के हर शब्द के सही उच्चारण पर जोर दिया व कहा कि सही उच्चारण की आदत छोटी उम्र से ही डाल लेनी चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के 46 शब्दों के रोजमर्रा के सही उच्चारण के सही अभ्यास पर जोर दिया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी तथा पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहना की। यहां डॉ. ममता, डॉ. आशमीन कौर और प्रोतिमा मंडेर भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *