अमृतसर| पर्ल एंड शैल पब्लिक स्कूल द्वारा एनुअल फंक्शन करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमृतसर नगर निगम के नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर अमृतसर प्रियंका शर्मा और डॉ. नेहा तेजपाल जी मौजूद रहे। स्कूल के प्रिंसिपल राहुल हांडा और स्कूल के स्टाफ द्वारा मेहमानों का स्वागत किया गया। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां पेश कीं।


