ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला

अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग ने जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यक्रम मानसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसजेंडर पर्सन्स अधिनियम 2019 और नियम 2020 की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन मानसा फाउंडेशन ने किया। इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस ने वित्तीय सहायता दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रचना शर्मा ने मानसा फाउंडेशन से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। इनमें मोहिनी महंत, मदनलाल स्वामी, रमणदीप कौर, शम्मी कुमार, सय्यम पोपली शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *