बालोद| सोमवार को झलमला एनएच-930 तिराहा पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनता को हो रही समस्याओं को लेकर हल्ला बोल धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक सड़क जाम किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से अरावली पर्वत शृंखला, जल जंगल जमीन को बचाने निजीकरण का विरोध, किसानों की धान खरीदी में हो रही समस्या एवं समर्थन मूल्य बोनस एक साथ देने, उन्नाव रेप केस में आरोपी की जमानत याचिका खारिज करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने, डीएमएफ फंड, जगतरा, धोबनपुरी सहित अन्य संग्रहण केंद्र में धान शॉर्टेज मामले में अफसरों पर भी एफआईआर, बिना टेंडर हो रहे कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।


