सुबह कोहरा, दोपहर को धूप, 72 घंटे में पारा 3 डिग्री बढ़ने के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल उत्तर दिशा से कम मात्रा में हवा आने से दो जनवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। दिन का पारा 28 डिग्री तक व रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस स्थिति मंे दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ता है। तापमान में इजाफा होने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो सकता है। आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री इजाफा होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। पिछले कई दिन से सूर्योदय के दौरान हल्का कोहरा छा रहा है। सोमवार को भी यह स्थिति बनी। भले ही आगे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन सूर्योदय या इसके पहले कोहरा छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। उत्तर दिशा से हवा आने का सिलसिला आगे जारी रहेगा मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य (11 डिग्री) से न ज्यादा और न ही कम रहा। हालांकि एक जनवरी तक पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रह सकता है। वहीं दिन का पारा भी सामान्य (26 डिग्री) से दो डिग्री बढ़ सकता है। हालांकि उत्तर दिशा से हवा आने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में रात, अलसुबह लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से दोपहर तक अधिकांश समय मौसम साफ रहने के साथ सूर्य की तपिश की वजह से गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *