जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पैसों से फरा बैग लूटने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया बैग और एक बाइक बरामद की जिस से ये बदमाश वारदात किया करते थे। बदमाशों से बैग की बरामदगी करते समय आरोपी विष्णु का नाले में गिरने से पैर फैक्चर हो गया।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 26 जनवरी को पीड़ित उत्तम मेंधवानी पुत्र स्व. श्री होलाराम मेंधवानी निवासी 4 व 14 जवाहर नगर, जयपुर ने रिपोर्ट दी की वह व्यापार का पैसा लेने के लिए मालपुरा गेट सांगानेर आया था। श्री राधा साडी श्री निवास टैक्सटाइल्स से ओम शिव टेक्सटाइल्स से मैने 10 लाख 4हजार रुपए लिये मैने बैग में रखकर पैदल नगर निगम रोड से बैग लेकर अपनी गाडी की तरफ आ रहा था तो पीछे से एक मोटरसाईकल पर दो लडके आए और मेरा बैग छीनकर ले गए मेरे बैग में पहले से 5 हजार और 7 सात चैक रसीद बुक भी है इस प्रकार दोनों लडके 10 लाख 9 हजार रुपए व सामान छीन कर भाग गए यह घटना रात 9.45 पीएम पर होम्योपेथिक डॉ. बैंक के सामने नगर निगम रोड सांगानेर की हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और टीमें बनाकर जांच कराई गई। थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच की शुरू घटना को देखते हुए गठीत टीम ने पूर्व में चालानशुदा 1 दर्जन से अधिक अपराधियों से पूछताछ की। घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक किये एवं हुलिये के आधार पर मुखबिर को एक्टिव किया। जिस के बाद पुलिस के हाथ दो संदिग्ध लगे जिस में एक विष्णु शर्मा पुत्र हरिशचंद ब्राहम्ण डाकोत उम्र 32 निवासी 5/39 बोहरो का मौहल्ला राधा वल्लभ मार्ग सांगानेर जयपुर और दूसरा युवक बालकिशन उर्फ रवि बालकिशन पुत्र नथ्थुराम जाति बैरवा उम्र 35 साल निवासी पावल्या थाना मुहाना मंडी जिला जयपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटा गया बैग बरामद किया गया। आरोपी विष्णु पर चोरी और लूट के 8 मुकदमे दर्ज हैं।


