बजरी से भरे 3 डंपर पकड़े, 5 माफिया अरेस्ट:पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी

अजमेर जिले की भिनाय थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर अवैध बजरी से भरे तीन 3 डंपरों को पकड़ा है। वहीं पांच बजरी माफिया दबोच लिए। ये रात के अंधेरे में अवैध बजरी भरकर जा रहे थे। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि रात को एएसआई गिरधारी सिंह को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-48 पर रात का फायदा उठाकर बिना नंबर के डंपरों से अवैध खनन बजरी का परिवहन किया जा रहा। जिस पर थानाधिकारी ओमप्रकाश और रात्रि गश्त अधिकारी एएसआई गिरधारी सिंह ने एन.एच 48 पर बजरी से भरे 3 डंपरों को पकड़ा। पूछताछ करने पर पता चला कि यह अवैध बजरी थी। इस पर बजरी से भरे बिना नंबर के डंपरों को जब्त कर लिया। मौके से जीतू पुत्र श्योजी (20 साल) जाति जाट निवासी दादिया पुलिस थाना अंराई जिला अजमेर, ईश्वर पुत्र आईदान (45) निवासी बडी होकरा पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर, बबलू सिंह पुत्र शंकर (35) साल जाति रावत निवासी बडी होकरा पुलिस थाना पुष्कर, प्रहलाद पुत्र रामचन्द्र (32) साल जाति गुर्जर निवासी नारेली पुलिस थाना अलवर गेट, ज्ञान सिंह पुत्र उगम सिंह (25) साल जाति रावत निवासी बुबानी पुलिस थाना गेगल को गिरफ्तार किया। पढें ये खबर भी… अजमेर में पुलिस थाने के बाहर टी-स्टॉल में चोरी:दो जगह ताले तोड़कर वारदात, पान भंडार को बनाया निशाना अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दो जगह चोरी की वारदात सामने आई है। एक टी-स्टॉल तो एक पान भंडार को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों जगह ताले तोड़कर वारदात अंजाम दी। टी-स्टॉल से सटा हुआ हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने का अस्थाई भवन भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *