पलवल में चोरी की बुलेट पर सवार 2 छात्र काबू:दोस्त से मांगकर लाए बिना नंबर प्लेट की बाइक; दिल्ली से चुराई थी

पलवल में मुंडकटी थाना पुलिस ने औरंगाबाद गांव के पास से चोरी की बुलेट बाइक के साथ दो बीबीए छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये छात्र दिल्ली से चोरी हुई बाइक पर सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना नंबर की बाइक पर सवार थे छात्र मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि उनकी टीम औरंगाबाद गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सराय गांव की तरफ से एक बिना नंबर की बुलेट बाइक आती दिखी। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में सामने आई पहचान पूछताछ में बाइक चालक ने अपनी पहचान शिवम, निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) और पीछे बैठे युवक ने लोकेश के रूप में बताई। दोनों ने बताया कि वे एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बाइक उनके साथी साहिल की है, जो उन्हीं के साथ पढ़ता है, और वे उससे मांगकर लाए थे। दिल्ली से चोरी हुई थी बाइक पुलिस ने पोर्टेबल मशीन से बाइक के चेसिस नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि बाइक का असली नंबर दिल्ली का है और इसका मालिक नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी पुनीत शर्मा है। रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि यह बाइक 12 दिसंबर को दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। बाइक कब्जे में, आगे की जांच जारी पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर दोनों छात्रों से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में तीसरे छात्र साहिल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *