रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली:ईमेल के बाद परिसर में हड़कंप, जगुआर का बम निरोधक दस्ता जांच में जुटी

रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। कोर्ट के मुख्य द्वारों और संवेदनशील हिस्सों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फीड पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस ईमेल आईडी से रांची सिविल कोर्ट को यह धमकी भेजी गई है, उसी आईडी का इस्तेमाल बिहार के कैमूर सहित कई अन्य जिलों के महत्वपूर्ण संस्थानों को भी धमकी देने के लिए किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच की जा रही।

इधर, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटा हुआ है। साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *