पलामू के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:दिल्ली जाते समय डेहरी स्टेशन पर गई जान, केरल के रहने वाले थे डॉ एशली जॉन

पलामू में सतबरवा प्रखंड अंतर्गत नवजीवन अस्पताल के प्रबंधक डॉ. एशली जॉन का निधन हो गया। वे दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने जा रहे थे। बिहार के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केरल के कोच्चि के रहने वाले डॉ. जॉन पिछले तीन साल से नवजीवन अस्पताल में कार्यरत थे। वे छह सहयोगियों के साथ यात्रा कर रहे थे। यह घटना बुधवार की है। सरल स्वभाव के थे डॉ जॉन डॉ. जॉन को उनके सरल स्वभाव और सेवा-भावना के लिए जाना जाता था। वे चैरिटी कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार शाम को शोक सभा का आयोजन किया। डॉ. शिशिर जोजो ने बताया कि डॉ. जॉन की स्मृति में गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रहेगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *