बोकारो के सेक्टर 12 के घर में हुई चोरी:अलमीरा-लॉकर तोड़कर गहने ले गए चोर, परिवार शहर से गया था बाहर

बोकारो के सेक्टर-12 स्थित क्वार्टर नंबर 1265 में बुधवार रात चोरी की घटना हो गई। चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमीरा व लॉकर से कीमती गहनों की चोरी कर ली। यह घर बीएसएल कर्मी सुजीत कुमार का है, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके भाई, जो आमतौर पर साथ रहते हैं, वे भी धनबाद में रिश्तेदार के घर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। रिश्तेदार पहुंचे आवास पर, देखा बिखरा सामान घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों को रात के समय घर के आसपास कुछ संदिग्ध हरकतें नजर आईं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बालीडीह से गृहस्वामी के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेक्टर-12 थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चोरों ने पूरे घर में छानबीन की थी। चोरों का नहीं मिल सका है सुराग पुलिस के अनुसार, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थाना के एसआई ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि गृहस्वामी के लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने और कौन-कौन से सामान की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। लोग प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *