पलामू पत्नी को गर्लफ्रेंड के घर गला दबाकर मारा:लाश को दफनाया, पास में फेंका कुत्ते का शव ताकि दुर्गंध आने पर ना हो शक

पलामू में प्रियंका देवी उर्फ पूजा देवी (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए 40 हजार रुपए की सुपारी दी थी। एक गड्ढे में पत्नी की लाश को दफना दिया। साथ ही वहां पर एक कुत्ते को मारकर फेंक दिया ताकि दुर्गंध फैलने पर लोगों को जानवर के मरने का भ्रम हो और शव दफनाने का राज न खुले। हालांकि, घटना के पांच दिनों बाद पुलसि ने जेसीबी से खुदाई कर महिला के शव को बरामद कर लिया था। बेहोश कर प्रेमिका के घर ले गए महिला को विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक टूटी ने मंगलवार को बताया कि यह वारदात 28 दिसंबर की रात को की गई थी। प्रियंका को पहले नशे की दवा दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर प्रेमिका गुड्डी देवी के घर तुकबेरा ले जाया गया, जहां मफलर से गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी गई। पति के अफेयर का विरोध कर रही थी प्रियंका हत्या के बाद शव को पहले से खोदे गए एक गड्ढे में दफना दिया गया था। जांच में सामने आया कि पति रंजीत मेहता का गुड्डी देवी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और प्रियंका इसका विरोध कर रही थी, जिसके कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। पति ने प्रेमिका संग किया था सरेंडर पुलिस के दबाव में प्रियंका के पति रंजीत मेहता और प्रेमिका गुड्डी देवी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो सुपारी किलर लाला कुमार (26) और गोविंद कुमार (27) शामिल हैं। वहीं, गांव के ही सुनील कुमार ने हत्या में सहयोग किया था। जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया प्रियंका की मां अनिता देवी ने 31 दिसंबर को विश्रामपुर थाने में बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला की हत्या कर शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा टोला डेरौवना में एक टावर के पास गड्ढे में दबाया गया है। 1 जनवरी को दंडाधिकारी की उपस्थिति में जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया मफलर, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *