दलपतपुर पंचायत के भितिहा गांव में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना गुरुवार की है। वार्डन चंदा कुमारी ने बताया कि स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा सुबह 10:30 बजे तबीयत खराब होनेऔर जन वितरण प्रणाली की ई-पॉश मशीन मेंअंगूठा लगाने की बात कह कर अपने परिचित के साथ स्कूल से बाहर निकली थी। वह दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटी। इसकी सूचना मिलने पर उसके परिजन विद्यालय पहुंचे तो देखा कि छात्रा की हालत ठीक नहीं थी। वह नशे की हालत में थी और डरी-सहमी थी। वह लगातार रो रही थी। मालूम हो कि छात्रा के माता-पिता नहीं है। उसकी बड़ी बहन झारखंड से बाहर रहती है। इधर छात्रा के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने स्कूल के बाहर करीब 8 घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पाकर छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार, डीएसपीअवध कुमार यादव, डीईओ सौरव प्रकाश, बीडीओ बिनय कुमार व प्रभारी थाना प्रभारी नकुल शर्मा स्कूल पहुंचे और पूछताछ की। छात्रा के परिजनों ने पिपरा थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रंजन कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


