पलामू में टोटो ने बच्चे को कुचला:घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम की मौत, टोटो का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

पलामू में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ पर मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। लेस्लीगंज के जगतपुरवा में सब्जी से लदा एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब पांच फीट नीचे उतर गया। इस दौरान टोटो ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को टक्कर मार दी। वाहन सीधे नीचे उतरते हुए बच्चे को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया घटना में बबलू भुइया का पांच वर्षीय बेटा रोहित कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था। तेज रफ्तार से आ रहे टोटो का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सीधे नीचे उतरते हुए रोहित को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पांकी थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से लोग इस जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *