रामगढ़ में ट्रैक्टर नाले में गिरा:चालक की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने सुबह देखा शव

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह हादसा दुलमी चामरोम स्थित कोची नाल में हुआ। चामरोम से चितरपुर की ओर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिली। मृतक ट्रैक्टर चालक का नाम कृष्ण महतो है। वो दुलमी का रहने वाला था। इधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत रजरप्पा पुलिस को दी। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *