पलामू में डैम में जहर डालकर मछलियां नष्ट की:मछली पालकों को लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के महुगांई गांव में अज्ञात लोगों ने डैम में जहर डालकर मछलियों को नष्ट कर दिया। यह डैम सुपेंद्र साव ने लीज पर लिया है। वह गांव के लोगों के सहयोग से मत्स्य पालन कर रहे हैं। 30 जून को सुपेंद्र साव और गांववासियों ने 124 किलो मछलियों के बच्चे डैम में छोड़े थे। डैम में पहले से भी बड़ी संख्या में मछलियां थीं। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मृत मछलियां उपला रही थीं। मछलियों से दुर्गंध फैल रही थी। घटना की सूचना मत्स्य पालन विभाग को दी गई सुपेंद्र साव ने बताया कि उन्होंने डैम को 3 वर्षों के लिए लीज पर लिया है। इस वर्ष उन्होंने और गांव वालों ने मिलकर लाखों रुपए खर्च कर मछलियां खरीदी थीं। धनंजय शर्मा, विजय साव, रविकांत शर्मा समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना उनकी आजीविका और सपनों को नुकसान पहुंचाने वाली है। घटना की सूचना मत्स्य पालन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से डैम की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *