पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव में एक नया विवाद सामने आया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। यह प्रतिमा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थापित की गई थी। वाहनों की लगी लंबी लाइन प्रतिमा गायब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि प्रतिमा स्थापना के समय ही भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था, लेकिन रात में ही प्रतिमा गायब कर दी गई। प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग इधर, स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा चोरों की गिरफ्तारी और उसी स्थान पर प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग की है। कुछ देर बाद लोगों ने जाम हटा दिया और यातायात सामान्य हो गया। प्रतिमा स्थापना के लिए अंचलाधिकारी से अनुमति नहीं ली गई: थाना प्रभारी विवादित भूमि सरकारी है। प्रतिमा स्थापना के लिए अंचलाधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -सोनू चौधरी, थाना प्रभारी।


