झारखंड के पलामू जिले में एक दुखद घटना सामने आई। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह स्थित खजूरी बड़का आहार में नहाने के दौरान एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोल गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बालकेश उरांव के रूप में हुई। बालकेश आहार के किनारे अपने कपड़े उतारकर नहाने उतरे थे। कुछ देर तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत नावाजयपुर पुलिस और रुदीडीह मुखिया प्रतिनिधि टीपी मेहता को सूचना दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, मुखिया टीपी मेहता और ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बुजुर्ग को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से उन्हें सदर अस्पताल मेदनीनगर रेफर किया गया। मेदनीनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


