रामानुजगंज में सड़क के बीचों बीच गड्ढा:साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया, लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

रामानुजगंज के लूरगी रामचंद्रपुर-सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम चिनिया में एक माह से सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। खासकर रात के समय यह गड्ढा अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। यह सड़क करीब 10 साल पहले केंद्र सरकार की ALWE योजना के तहत 48 करोड़ रुपए की लागत से बनी थी। कुछ साल बाद सड़क की स्थिति खराब होने पर मरम्मत कराई गई। लेकिन अब फिर कई जगहों पर सड़क की स्थिति बिगड़ रही है। PWD को भी गड्ढे की जानकारी ग्राम चिनिया की सरपंच कलावती सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को गड्ढे की सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मार्ग से सनवाल-रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोग रामानुजगंज आते-जाते हैं। लापरवाही से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनोज दुबे ने गड्ढे को तुरंत भरने की मांग की है। चिंता की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे के पास कोई सुरक्षा संकेतक भी नहीं लगाया है। इस लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पहले भी कई छोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *