पलामू में दिनदहाड़े घर में चोरी:बच्चे के स्कूल से लौटने पर हुई जानकारी, 30 लाख नकद और 14 लाख के जेवरात ले गए चोर

पलामू में शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी रोड स्थित त्रिपाठी कॉलोनी बारालोटा में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दिन में घर का ताला तोड़कर 30 लाख रुपए नकद और 14 लाख 18 हजार रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गोविंद मेहता के बच्चे ने दी। गोविंद मेहता सुबह 8 बजे अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर नवाजयपुर थाना क्षेत्र के दीपउवा अपने गांव पत्नी को लेकर गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब बच्चा स्कूल से लौटा, तो उसने देखा कि घर की ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों में रखे नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात गायब थे बच्चे ने तुरंत पिता को सूचित किया। मौके पर पहुंचे गोविंद मेहता ने पाया कि चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे तोड़ दिए थे। बक्सों में रखे नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात गायब थे। आसपास खोजबीन करने के बाद उन्होंने शाम को शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *