पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक दुकानदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान रजहरा गांव निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद गुलाम वारिस के रूप में हुई है। वारिस किशनपुर में श्रृंगार स्टोर चलाता था। गुरुवार की रात को दुकान बंद करने के बाद वह एक ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में शामिल वाहन जब्त स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पाटन थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से परिजनों की हालत बेहद दुखद है।


