पलामू में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:युवक का मिला अधजला शव, कमरे में युवती की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

पलामू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है। वहीं, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में खेत के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान, मौत की परिस्थितियों और शव के जलने के कारणों की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। दिल्ली से कुछ पूर्व ही आई थी घर दूसरी घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री नगर पथ से सामने आई है। यहां 30 वर्षीय शिल्पा सिद्धार्थ नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिल्पा दिल्ली में रहती थी और कुछ दिन पहले ही अपने घर आई थी। गुरुवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब उसकी बड़ी बहन उसे चाय पीने के लिए जगाने पहुंची तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शिल्पा का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, युवती अपने करियर को लेकर डिप्रेशन में थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *