पलामू में प्रिंस खान के गुर्गे गिफ्तार:आरोपियों को शॉप के बाहर करनी थी फायरिंग, गोल्ड हाउस के मालिक से मांगी थी 1 करोड़ की रंगदारी

पलामू के शहर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग करने से पहले ही प्रिंस खान के दो गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पंचमुहान चौक के पास स्थित गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी से संबंधित है। गैंगस्टर प्रिंस खान ने 20 दिसंबर की रात व्हाट्सएप ऑडियो भेजकर रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी, जिसने आभूषण कारोबारी का फोन नंबर प्रिंस खान तक पहुंचाया। मामले के खुलासे के लिए एसपी रीष्मा रमेशन ने सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। दो देशी कट्टा और गोलियां बरामद इस टीम ने 25 दिसंबर को कांग्रेस भवन के पास बन रहे नगर निगम के भवन से पहाड़ी मुहल्ले के मो. नाजिम (25) और मुर्तजा अंसारी (28) को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी कट्टा और गोलियां बरामद की गईं। दोनों गोल्ड हाउस में फायरिंग करने की तैयारी में थे। प्रिंस खान ने 22 दिसंबर को फायरिंग के लिए मो नाजिम के बैंक खाते में 24 हजार रुपए भेजे थे। अपराधियों को रंगदारी में वसूले गए पैसे का 20 प्रतिशत हिस्सा देने का वादा किया था। मो. नाजिम ने प्रिंस खान से संपर्क करने के लिए एक सोशल मीडिया वीडियो का इस्तेमाल किया। घर का किराया चुकाने के लिए पैसे की जरूरत थी यह वीडियो दस दिन पहले चतरा में एक व्यवसायी को प्रिंस खान द्वारा दी गई धमकी से संबंधित था, जिसमें प्रिंस खान का नंबर भी दिखाया गया था। नाजिम ने कुछ समय पहले गोल्ड हाउस से खरीदारी की थी और उसके पास दुकान का बिल था, जिसमें मालिक का फोन नंबर दर्ज था। यही नंबर उसने प्रिंस खान को उपलब्ध कराया था। गिरफ्तार मुर्तजा अंसारी टोटो चालक है और नाजिम के घर के पास किराए पर रहता है। घर का किराया चुकाने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। नाजिम के कहने पर मुर्तजा रंगदारी वसूली की योजना में शामिल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *