पलामू में बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म:झोलाछाप डॉक्टर ने घर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

पलामू के छतरपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे के इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 5 दिसंबर को हुई थी, जिसकी शिकायत महिला ने 7 दिसंबर को दर्ज कराई। पीड़िता अपने बच्चे के साथ नौडीहा बाजार स्थित अपने ससुराल में रहती है। उसके पति बाहर काम करते हैं। बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह अक्सर छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुटुगगदाग में संजय कुमार के क्लिनिक में इलाज कराती थी। 5 दिसंबर को भी बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर वह संजय कुमार के पास पहुंची। संजय कुमार ने बच्चे को देखकर कहा कि उसे सर्दी हो गई है और मशीन से भाप देना पड़ेगा। उसने पीड़िता से कहा कि मशीन उसके क्लिनिक के बगल वाले घर में है। इसलिए उसे बच्चे के साथ वहीं चलना होगा। घर ले जाकर संजय कुमार ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को किसी को न बताने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना के दो दिन बाद छतरपुर पुलिस को लिखित सूचना दी। पीड़िता के आवेदन पर छतरपुर थाना में कांड दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। छतरपुर थाना पुलिस ने इस मामले के अभियुक्त नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के रबदा गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *