पलामू में बैंक लूट की योजना बनाते 3 युवक धराए:पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार, पुलिस को बैंक की रेकी करने की मिली थी सूचना

पलामू में पुलिस ने बैंक लूट की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढेला चौक के पास ग्रामीण बैंक के आसपास कुछ अपराधी रेकी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पाटन के सतौआ निवासी अंकेश भुइयां (25), कुलदीप कुमार (20) और लेस्लीगंज के अखौरीपतरा निवासी जितेन्द्र भुइयां (22) के रूप में हुई है। मोबाइल में मिली हथियार के साथ युवक की कई तस्वीर तलाशी के दौरान जितेन्द्र के पास एक लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में अवैध हथियार के साथ जितेन्द्र की कई तस्वीरें मिलीं। कुलदीप के पास से एक जिंदा कारतूस मिला। साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई। लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि तीनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल थे। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *