पलामू में वज्रपात से एक की मौत:आम के पेड़ के नीचे खड़े थे चार लोग, आकाशीय बिजली गिरने से तीन जख्मी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जमुआ पंचायत के माधेकचहरी गांव के पास वज्रपात से 17 वर्षीय ओमप्रकाश चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में रामाशीष पासवान (57), बादल कुमार (17) और रविन्द्र पासवान (22) शामिल हैं। घटना के समय चारों लोग आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तीन घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा शनिवार शाम हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश और वज्रपात हुआ। परिजन ओमप्रकाश को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *