बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 9 बी रोड पर एक कपड़े की दुकान में काम करने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुकान मालिक ने दुष्कर्म किया। आरोपी दुकान मालिक अजीत पाण्डेय (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां बेबी देवी ने हरला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में पढ़ती है। गर्मी की छुट्टियों में वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए दुकान में काम कर रही थी। पीड़िता अपनी मां, मौसी और दादी के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके पिता कोलकाता में मजदूरी करते हैं। हरला थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने शिकायत मिलते ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में अजीत पांडे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का 61/64 के तहत बयान दर्ज किया जाएगा। उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। साथ ही उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश किया जाएगा।


