रामगढ़ में बंद घर से दिन-दहाड़े 10 लाख की चोरी:सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर, 5 हजार रुपए नगद भी किया गायब

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में स्थित पीटीपीएस हेसला में दिन के उजाले में चोरी की वारदात हुई। चोर एक क्वार्टर से करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पीड़ित प्रवीण कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से सोने के झुमके, तीन सेट मांग टीका, एक सेट नथिया, गले का चैन, अंगूठी और एक जोड़ी सोने की चूड़ी ले गए। इसके अलावा चांदी के सामान और नकद 5 हजार रुपए भी चोरी हुए। पतरातु थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *