पलामू में हाईवे पर पुलिया से गिरी बाइक:दो युवकों की मौत, बाजार से घर लौट रहे थे दोनों; मेदिनीनगर-रांची मेन रोड पर हादसा

मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में नेशनल हाईवे-75 की पुलिया से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होटाई गांव के राजबली भुइयां (28) और पीडिया गांव के रूपदेव उरांव (28) के रूप में हुई है। दोनों सतबरवा हाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर दोनों सवार थे। बाइक को जब्त कर थाना लाया गया हादसे की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों को तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल ले जाया गया। राजबली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रूपदेव को बेहतर इलाज के लिए MMCH रेफर किया गया। रास्ते में दुबियाखाड़ा के पास रूपदेव की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच जारी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *