विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह में विशेष आयोजन:सीएम एक्सीलेंस स्कूल में पौधारोपण, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरजेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुईं। वहीं, कार्यक्रम में गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव एसपी, डॉ. विमल कुमार समेत स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले स्कूल की छात्राओं ने गर्मजोशी से गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन समेत डीसी-एसपी के अलावे उपस्थित अन्य लोगों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की गई। छात्राओं को सम्मानित भी किया गया
साथ हीं कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य का निर्वहन हम सभी को मिलकर करने की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे। वहीं, कार्यक्रम को संबंधित करते हुए गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के बाद गरीब तबके के बच्चों को भी प्राइवेट विद्यालय के तर्ज पर सीबीआई की शिक्षा दी जा रही है, जिसका परिणाम सभी को नजर आने लगा है। उन्हें पता है कि गरीब बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा कितना महत्व रखती है और आज इसी कमी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरा करने का प्रयास किया है। विद्यालय में शिक्षा और कैसे दुरुस्त हो, इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही वे इसे आगे बढ़ाने का भी कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *