पलारी सीएचसी में बनेगा नया मातृ-शिशु भवन:कलेक्टर ने किया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं से की मुलाकात

बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सोनोग्राफी, लैब टेस्ट और पोषण संबंधी सलाह की व्यवस्था की सराहना की। भीड़ प्रबंधन के लिए अगली बार टाइम स्लॉट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही हर पीएमएसएम कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने एक दिन पहले प्रसव करवा चुकी महिलाओं को बेबी किट वितरित किए। टीबी मरीजों को भी फूड बास्केट प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लैब भवन को हटाकर वहां मातृ-शिशु भवन बनाने के आदेश दिए। अस्पताल परिसर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. ध्रुव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *