रायपुर पुलिस MP से एक महिला को किया गिरफ्तार:बहला फुसलाकर नाबालिग की कराई थी शादी, 2 आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर पुलिस ने एक मध्य प्रदेश से महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपनी बातों में फंसा कर एक नाबालिग को जबरन ले गई थी। फिर मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी थी। पीड़िता ने जब घर वालों से संपर्क किया तो पुलिस ने महिला की खोजबीन करके गिरफ्तार किया है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को थाने में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई। जिसमें जांच पड़ताल में पता चला कि सुषमा पटेल नाम की एक महिला ने पीड़िता को बहला फुसलाकर जबरन अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई। फिर वहां बाबूलाल नाम के एक व्यक्ति से पैसे लेकर शादी करा दी। नाबालिग ने जैसे तैसे अपने घर में संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मध्य प्रदेश के छतरपुर से पीड़िता को वापस रायपुर लेकर आई। इसके अलावा आरोपी महिला सुषमा पटेल को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुषमा के सहयोगी दो लोग फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *