अमृतसर| कश्मीर एवेन्यू स्थित गोपाल मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा करवाई गई । वृन्दावन से पधारे संत पवन देव जी महाराज द्वारा 7 से 14 सितंबर तक आयोजित की गई उक्त कथा का भक्तों ने खूब आनंद उठाया। इस कथा का आयोजन अनिता वोहरा, धर्मेश मेहरा, गगन मेहरा, बब्बी इत्यादि भक्तों ने करवाया। इस महाकुंभ में गोपाल मंदिर के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पवन देव महाराज जी ने आई हुई संगत को कृष्ण भजनों से मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर रानी का बाग महाजन सभा के प्रधान गुलशन महाजन, अश्वनी महाजन, बिट्टू महाजन ने अपनी हजारी लगाई और प्रभु का गुणगान किया।


