अमृतसर | अकाली आंदोलन के संस्थापक तेजा सिंह भुच्चर की 86वीं पुण्यतिथि 2 अक्टूबर को गांव निक्का भुच्चर खुर्द, जिला तरनतारन में मनाई जाएगी। इस पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जत्थेदार तेजा सिंह भुच्चर यादगार कमेटी के सदस्यों ने मुख्य सेवादार पवनदीप सिंह के नेतृत्व में श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। पवनदीप सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ के भोग के बाद धार्मिक दीवान का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह, सचखंड श्री हरमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी रघबीर सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और विभिन्न राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों के नेता भी पहुंचेंगे।


