पवित्रम संस्कार वाटिका में भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति की दी शिक्षा

धनबाद | पवित्रम मातृशक्ति ने राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय पवित्रम संस्कार वाटिका का आयोजन किया। बच्चों को योगा, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, पर्यावरण, गो महत्ता, देश भक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। रविवार को समापन बच्चों ने गौपूजन के साथ किया। समापन समारोह में सांसद ढुलू महतो ने बच्चों को संस्कार की शिक्षा दी। मौके पर पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. गुजराल, रामबाबू अग्रवाल, प्रो. वीवी दत्ता, जया कुमार, रूपकिशोर अग्रवाल, योगेंद्र तुलस्यान, राजकुमार अग्रवाल, हरिराम गुप्ता, किशन संघई, आलोक डोकानिया, अमरनाथ साह, पवित्रम मातृशक्ति से रीता सिंह, सीमा मित्तल, मीना डोकानिया, कीर्ति अग्रवाल, विभा अग्रवाल, सुमन, शिल्पा, सुनीता बंसल, राशि गुप्ता, रानी, अंजू सरिया, मंजू अग्रवाल, बरखा निधि, शास्वती सेन, अनिता डोकानिया, रेणु दुदानी, रीता बंसल, पूनम केडिया, पलक थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *