सेना परिवार से हैं प्रीति जिंटा:हिमाचल में पैदा हुई, 34 लड़कियों को लिया गोद, पंजाबी रिवाज से की विदेशी दूल्हे से शादी

शहीदों की पत्नियों को एक करोड़ रुपए दान करने वाली बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का सेना से गहरा नाता है। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे, जबकि उनके भाई दीपांकर सेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी हैं। जब वह महज 13 साल की थीं, तब एक सड़क दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया था। हालांकि, उस दुर्घटना के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और मुंबई में अपना मुकाम बनाया। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन हैं। प्रीति जिंटा अक्सर इंटरव्यू में कहती हैं कि सेना की पृष्ठभूमि ने उन्हें अनुशासन, साहस और स्वतंत्र सोच सिखाई। साल 2004 में उन्होंने देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘लक्ष्य’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। फिल्म की पृष्ठभूमि भारतीय सेना पर आधारित थी। पंजाबी रीति-रिवाज से विदेशी दूल्हे से की शादी प्रीति जिंटा का हिमाचल और पंजाब से जुड़ाव है। उनका जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनका बचपन शिमला में बीता और उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शिमला के सेंट बेड्स कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की। भले ही वह विदेशी हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब के रीति-रिवाजों से शादी की। इतना ही नहीं, उन्हें पंजाबी संस्कृति से भी बहुत लगाव है। वह हमेशा पटियाला सूट और फुलकारी पहनती हैं। प्रीति जिंटा के लिए न्यू चंडीगढ़ लकी चंडीगढ़ और नया चंडीगढ़ प्रीति जिंटा के लिए हमेशा लकी रहा है। करीब 20 साल पहले जब उनकी फिल्म ‘वीर जारा’ रिलीज हुई थी, तो उसकी शूटिंग भी न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर में ही हुई थी। यह फिल्म शाहरुख खान के साथ थी और इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी। इसी तरह किंग्स इलेवन पंजाब का होम ग्राउंड भी मुल्लांपुर के पीसीए ग्राउंड में ही है। इस बार टीम टॉप चार टीमों में शामिल हो गई है। उम्मीद है कि इस बार उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी। 34 लड़कियों को गोद लिया था बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्रीति ने 2009 में एक साथ 34 लड़कियों को गोद लिया था। इनका सारा खर्च प्रीति ही उठाती हैं। प्रीति समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर मांग की थी कि जो भी लोग रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देते हैं, उन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। उन्होंने PM मोदी को भी टैग किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *