पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में गडवासू का प्रयास

भास्कर न्यूज़| लुधियाना गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में नववर्ष के अवसर पर कैलेंडर और विवरण पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल ने किया। इस अवसर पर डॉ. गिल ने बताया कि विवरण पुस्तिका में पशुपालन व्यवसाय से जुड़ी उपयोगी जानकारी के साथ-साथ पशुओं की विभिन्न बीमारियों, उनके प्रभावी प्रबंधन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पशुपालन क्षेत्र में सुधार और इससे जुड़े उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। डॉ. गिल ने बताया कि यह कार्य न केवल मुख्य परिसर में, बल्कि कृषि विज्ञान केंद्रों और क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से भी किया जा रहा है। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि नया साल पशुपालक समुदाय सहित समस्त जनता के लिए खुशहाली और प्रगति लेकर आए। लोकार्पण समारोह में यूनिवर्सिटी के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *