पशु सेवा समिति के पारंग शुक्ला को मिलेगा अटल अलंकरण

भास्कर संवाददाता| सागर पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीति में सुचिता के प्रतीक रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर इंदौर में 21 दिसंबर को कार्यक्रम शून्य से शतक तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में चार विद्वानों को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले और सागर के पारंग शुक्ला को अटल अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। अटल फाउंडेशन की ओर से सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अब वर्ष समाप्त होने से पूर्व 21 दिसंबर को डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में एक कार्यक्रम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *