सागर | नगर में साहित्य और संगीत को जीवंत करने वाले संस्कृतिविद, श्रुति मुद्रा एवं बुनियाद सांस्कृतिक समितियों के संस्थापक स्व. मुन्ना शुक्ला को समर्पित स्मृति ग्रंथ “संवाद पुरुष – मुन्ना शुक्ला” का विमोचन व लोकार्पण बुधवार को शाम 4:30 बजे से रवीन्द्र भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में एफएसएल के पूर्व निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा एवं लेखिका डॉ शरद सिंह के वक्तव्य होगें। दिल्ली विवि में पदस्थ सितार वादक डॉ. गोपाल शाह सितारवादन की प्रस्तुति देंगे। महापौर संगीता तिवारी मुख्य अतिथि होंगी।


