चाईबासा| झारखंड प्रदेश पान-तांती स्वांसी कल्याण समिति चाईबासा, जिला एवं नगर कमेटी का पुनर्गठन 22 दिसंबर 2024 को दिन के 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थान चाईबासा के टुंगरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन को रखा गया है। झारखंड प्रदेश पान-तांती स्वंसी कल्याण समिति की जिला कमेटी एवं नगर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा साथ ही समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि अपना बहुमूल्य समय समाज के प्रति योगदान देने के लिए करें। जिला कमेटी के अध्यक्ष राहुल दास, सचिव सुनील मलिक, नगर कमेटी के अध्यक्ष विकास केसरी एवं नगर कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन केसरी एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।


