चाईबासा| कड़ाके की ठंड को देखते हुए चाईबासा प्रखंड के खप्परसाई गांव की जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच 100 कंबलों का वितरण रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से नई पहल संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रयास एक नई पहल की सचिव सीमा टिर्की के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था झारखंड सरकार द्वारा पंजीकृत है तथा महिला सशक्तीकरण के लिए 2020 से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम शांति जूनियर्स प्री स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। उपस्थित सभी जरूरतमंदों को सीमा तिर्की, संध्या सुरीन, परमिंदर कौर खोखर, नेहा निषाद व रौनक सिंह खोखर ने अपने हाथों से कंबल दिए। प्रयास एक नई पहल के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने मानव सेवा का अवसर देने के लिए सभी लाभुकों को धन्यवाद दिया। खोखर ने समाजसेवी मुकुंद रूंगटा को कंबल वितरण कार्यक्रम प्रायोजित करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विजय कुमार, देवेन मुंडा, सुबेला एवं सुमित्रा का सराहनीय सहयोग रहा।


