महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस पैदल लगा रही गश्त

भास्कर न्यूज| सरायकेला राजधानी रांची में पिछले दिनों छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिख रही है। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पैदल गश्त कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पैदल गश्ती की गई। जहां चिह्नित स्थलों पर पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए आम लोगों को भी जागरूक किया। पुलिस की पैदल गश्ती में शामिल सरायकेला एसडीपीओ समीर सेवइया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। खासकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत अड्डेबाजी, छेड़खानी जैसे अपराधों पर नकेल कसना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *