भालूपानी के सेवानिवृत्त शिक्षक मनसा का 85 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

राजनगर| राजनगर प्रखंड क्षेत्र के भालूपानी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह समाजसेवी मनसा महतो का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1961 से 2000 तक सरकारी सेवा में रहे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दी। उनकी पहली पोस्टिंग उत्क्रमित उच्च विद्यालय कीता में हुई थी, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा समय 24 साल तक सेवा दी। मध्य विद्यालय बराई में 5 साल, मध्य विद्यालय कृष्णापुर खरसावां में 4 साल तथा मध्य विद्यालय बालजोटी हाटम्हरिया से वे वर्ष 2000 सेवानिवृत हुए। मनसा महतो अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। घर में दो बेटे, बेटी एवं पोता पोती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *