सरायकेला| सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुनाबेड़ा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक शीतला पूजा कमेटी के तत्वावधान में 30 मार्च 2025 से शीतला पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कमेटी की ओर से इसकी जानकारी देते हुए सदस्यों ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भव्य तरीके से माता शीतला की पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन को लेकर अभी से ही तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान बड़ा कुनाबेड़ा में मांस-मछली और शराब की खरीद-बिक्री पर पाबंदी रहेगी। कमेटी की ओर से इस बार भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।


